Friday, May 31, 2019

रसोइया चयन समिति की बैठक

     समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने अभिभावकों को अवगत करा दें कि दिनांक 01-06-2019 को पैरेंट्स मीटिंग बुलाई गई है सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
     बैठक का मुख्य बिन्दु विद्यालय मे मिड डे मील पकाने के लिए दो रसोइयों का चयन सर्वसम्मति करना है। साथ ही यह भी अवगतकराया जाता है कि आपके आस-पास यदि कोई महिला विद्यालय मे रसोइया के रूप मे कार्य करना चाहती है तो अपना आवेदन साथ लेकर उपस्थित हो।
            आवेदन के साथ अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक तथा आधार की फोटोकापी लाना अनिवार्य है।
         प्राप्त आवेदन मे से सर्वसम्मति से चयन समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा कि किसे नियुक्त किया जाए। विधवा एवं तलाकशुदा महिला को वरीयता दी जायेगी। दिनांक 31-05-2019 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

Tuesday, May 21, 2019

छात्रवृत्ति सम्बन्धी सूचना

छात्रवृत्ति(वजीफा)सम्बन्धी सूचना
    समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति फार्म भरने का नियम सरकार ने बदल दिया है । अब आधार कार्ड से ही छात्रवृत्ति का फार्म भरा जायेगा। आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नं. लिंक करा लें। उसी मोबाइल नं. पर आपका OTP(One Time Password) आयेगा। जिनका मोबाइल नं. आधार से नहीं जुड़ा है वे तत्काल लिंक करा लें।
       साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि टी.सी.,रिजल्ट, आधार कार्ड व बैंक खाते मे छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि एकदम अक्षरशः मिलनी चाहिए। जिनका डिटेल टीसी से मिलान नहीं कर रहा वे छात्र शीघ्र आधार कार्ड मे संशोधन करा लें अन्यथा छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर पायेंगे।
सरकार का शासनादेश नीचे दिया गया है उसे ध्यान से पढ़ लें, संशोधन का कार्य  10-06-2019 के पहले करा ले।
इस आदेश मे आप देखिये कि आधार कार्ड से छात्रवृत्ति का रजिस्ट्रेशन होगा औऱ रजिस्ट्रेशन के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नं. पर वन टाइम पासवर्ड आयेगा। इसलिये आधार को टीसी के अनुसार अतिशीघ्र संशोधित करायें।

Monday, May 20, 2019

Parents Meeting

  आज दिनांक 20-05-2019 को विद्यालय के सभागार में अभिभावकों की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें विद्यालय प्रबन्धन व विकास समिति(School Management & Development Committee) का गठन एवं अभिभावक-शिक्षक संघ (Parents-Teachers Association)का पुनर्गठन किया गया।
        साथ ही आज दिनांक 20-05-2019 को एम.डी.एम. रसोइया चयन समिति का गठन भी किया गया।
     अभिभावक शिक्षक संघ मे सर्वसम्मति से जो पदाधिकारी चुने गये वे निम्न हैं-
1-अध्यक्ष-       श्री अमन
2-सचिव-       पदेन प्रधानाचार्य
3-मंत्री-          श्री विजय कुमार
4-उपमंत्री-     श्री विनोद कुमार
5-कोषाध्यक्ष- श्री कुलवन्त सिंह
6-सदस्य अभि.-श्री विजयपाल ,नरेन्द्र गुप्त
 
     आज रसोइया चयन समिति की बैठक मे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रसोइया के चयन हेतु दिनांक 31-05-2019 तक आवेदन लिए जायेंगे। इस तिथि के बाद के आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
    दिनांक 01-06-2019 को चयन समिति की पुनः बैठक होगी जिसमें सर्वसम्मति से नियमानुसार दो रसोइयों का चयन किया जायेगा।

Friday, May 17, 2019

MDM(रसोइया) चयन समिति

           मध्याह्न भोजन योजना चयन समिति

  कक्षा 6,7 के सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय मे जूनियर कक्षाओं के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन योजना विभाग के द्वारा लागू किया जाना है। जिसके लिए दिनांक 20-5-2019 को प्रातः 10 बजे एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक मे सर्वप्रथम एम.डी.एम. चयन समिति का गठन किया जायेगा। तत्पश्चात भोजन बनाने के लिए छात्र संख्या के आधार पर 2 महिला रसोइया का चयन किया जाना है। रसोइयों का चयन विभागीय नियमानुसार महिला अभिभावकों से आवेदन लेकर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। सभी महिला एवं पुरुष अभिभावक बैठक मे अनिवार्य रूप से भाग लें ताकि निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया सम्पन्न हो सके।

Thursday, May 16, 2019

एस.एम.डी.सी. का गठन-2019-20

          विद्यालय प्रबन्धन व विकास समिति
(School Management & Development Committee)
       समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने अभिभावकों को अनिवार्य रूप से अवगत करा दें कि विद्यालय मे SMDC (School Management & Development Committee) का गठन किया जाना है। जिसमें सभी छात्रों के माता-पिता की दिनांक 20-05-2019 को प्रातः 10 बजे उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में उपस्थित अभिभावकों मे से एक महिला एक पुरुष को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चयनित किया जाना है और पांच महिलाओं एवं चार पुरुषों को सदस्य नामित किया जाना है।   अतः सभी महिला एवं पुरुष अभिभावक विद्यालय प्रबन्धन व विकास समिति के गठन की बैठक मे अवश्य उपस्थित हों।
        SMDC के गठन के उपरान्त बैठक मे विद्यालय की व्यवस्था एवं विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। चर्चा मे जो बिन्दु महत्वपूर्ण होंगे उन पर सुनियोजित ढंग से कार्य किया जायेगा तथा सरकार द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर आवश्यक कार्य किए जायेंगे।



Wednesday, May 1, 2019

पी.टी.ए. का गठन 2019-20

अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन
           विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने माता-पिता को अनिवार्य रूप से जानकारी दे दें कि विद्यालय में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभिभावक-शिक्षक संघ का पुनर्गठन होना है। इसलिए सभी के माता-पिता दिनांक 20-5-2019 को कालेज की बैठक में प्रातः 10 बजे अवश्य उपस्थित हों।
            उपर्युक्त बैठक में उपस्थित अभिभावकों में से नियमानुसार अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। अध्यक्ष के अतिरिक्त अभिभावक सदस्यों का भी चयन किया जायेगा। सदस्यों में से महिला अभिभावकों का भी होना आवश्यक है। पीटीए के पुनर्गठन के उपरांत कालेज के विकास एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। जिससे छात्रों का शिक्षण कार्य एवं अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से चले।




1-क्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज बहुआ फतेहपुर में एडमिशन प्रारम्भ हैं।

2-नये एडमिशन केवल कक्षा 6, 7, 9, 11 में ही लिए जायेंगे। कक्षा 8, 10, 12 में कोई एडमिशन नहीं होगा

3-एडमिशन हेतु पिछली कक्षा की मूल टीसी.,रिजल्ट
एवं आधार कार्ड की फोटोकापी लाना अनिवार्य है साथ ही तीन रंगीन पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अवश्य लेकर आयें।

4-कक्षा 6, 7 में निःशुल्क प्रवेश दिये जायेंगे तथा कक्षा 9, 11 में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जायेगा।

5-समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को यह भी सूचित किया जाता है कि दिनांक 20-05-2019 के बाद कोई प्रवेश नहीं लिया जायेगा।
                            PRINCIPAL
                     DEVENDRA KUMAR
       Pt. DEENDAYAL UPADHYAY GOVT
        MODEL INTER COLLEGE BAHUA

प्रवेश पत्र

प्रवेश पत्र वितरण-2020